समरनीति न्यूज, बांदा : एक वैवाहिक समारोहम में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हो गए। दरअसल, चार युवक एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार के साथ खंती में उनकी बाइक जा पलटी। इससे दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बांदा की नरैनी कोतवाली क्षेत्र में हुआ।
वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे सभी
बताते हैं कि नरैनी के मोटिहारी गांव से सीमावर्ती मध्य प्रदेश के नरादहा (सतना) एक युवक की बारात गई थी। इसी बीच रात करीब 3 बजे चार युवक एक बाइक से वापस घर लौट रहे थे। बाइक कस्बे के पास अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार में खंती में जा पलटी। इससे दूल्हे के चचेरे भाई विष्णु यादव (20) और पड़ोसी पुत्तू पाल (21) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव के नरेश व बबुआ उर्फ नितेश घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें : बांदा में खुलासा : ट्यूशन टीचर के साथ बेटी को आपत्तिजनक हालत में देख पिता ने ही किया था कत्ल