Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी विधानसभा में इतिहास रचेगा आज, महिला सदस्यों का विशेष सत्र

History will be created in UP assembly today, special session for women

आशा सिंह, लखनऊ : यूपी विधानसभा मंडल में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। पहली बार मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के लिए विशेष सत्र होने जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाकयदा सभी महिला विधायकों और विधान परिषद की महिला सदस्यों को पत्र भी लिखा है।  ऐसे में आज पूरे दिन सदर में केवल महिलाओं के मुद्दों पर चर्चा होगी। जैसे महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक स्थिति के साथ-साथ लैंगिक भेदभाव पर भी चर्चा होगी।

पहली बार महिलाओं के लिए विशेष सत्र

बताते हैं कि यह देश की किसी भी विधानसभा में इस तरह की पहली कार्यवाही होगी। इस मौके पर नेता सदन योगी आदित्यनाथ और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव महिला सदस्यों को सुनेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि उनकी जानकारी में यह पहला मौका है जब किसी विधानसभा में महिलाओं के लिए ऐसी पहल हो रही है। यूपी विधानसभा में 47 महिला विधायक हैं। उनकी कोशिश रहेगी कि सभी को बोलने का मौका मिले।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : यूपी विधानसभा ई-विधान प्रणाली का लोकसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ