Tuesday, April 16सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ : यूपी विधानसभा ई-विधान प्रणाली का लोकसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

UP : Lok Sabha Speaker launched the Vidhan Sabha e-Vidhan system in Lucknow

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानमंडल की कार्यवाही आज शुक्रवार से पूरी तरह से पेपर लेस हो गई। योगी आदित्यनाथ सरकार के इस कार्य का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने किया। यूपी विधान भवन पहुंचे श्री बिड़ला ने ई-विधान प्रणाली का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया।

सीएम योगी और नेता प्रतिपक्ष भी रहे मौजूद

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य वरिष्ठ मंत्री व सदस्य भी सदन में मौजूद रहे। इसके साथ ही यूपी विधान सभा पूरी तरह से अब पेपर लेस हो गई है। यह अपने आप में बड़ी बात है।

UP : Lok Sabha Speaker launched the Vidhan Sabha e-Vidhan system in Lucknow

लोकसभा अध्यक्ष ने कहीं ये खास बातें

ई-विधान प्रणाली के प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधानसभा सदस्यों को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधान मंडल का प्रमुख कार्य कानून बनाना है।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में पीएम मोदी ने योगी सरकार के मंत्रियों संग की बैठक, डिनर भी..

हालांकि, उन्होंने इस बात पर चिंता जाहिर की, कि कानून बनाने में विधान मंडल के सदनों में चर्चा और संवाद में अब कमी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि सदन में व्यापक संवाद होना चाहिए। साथ ही जनता से भी सार्थक संवाद जरूरी है।

UP : Lok Sabha Speaker launched the Vidhan Sabha e-Vidhan system in Lucknow

इससे सरकार को मदद मिलेगी तो जनता का भी कल्याण होगा। यूपी की 18वीं विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि नारेबाजी और हंगामे से सदन की गरिमा गिरती है।

ये भी पढ़ें : करनी का फल : नवजोत सिंह सिद्धू को सश्रम कारावास

हर सदस्य की जिम्मेदारी है कि वह इस बात ख्याल रखे। तर्कों के जरिए अपनी बात रखें। सीएम योगी ने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से यूपी की जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। बताते चलें कि शुक्रवार को ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला लखनऊ पहुंच गए थे।