Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

अपडेट : यूपी के कासगंज में भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत से मचा कोहराम

Horrific accident in kasganj UP death of 7 people caused uproar

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के कासगंज जिले में आज सुबह एक भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बोलेरो और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसा यूपी के कासगंज जिले में हुआ। इसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र की कायमगंज रोड पर अशोकपुर गांव वाले मोड़ के पास एक बोलेरो गाड़ी और टेंपो की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। मरने वालों की संख्या 10 पहुंच गई है। इनमें 7 महिलाएं और 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

सतसंग में जा रहे थे सभी टेंपो सवार

टक्कर इतनी भीषण थी दोनों वाहनों के चीथड़े उड़ गए। महिलाओं समेत 8 लोगों की जान चली गई। 7 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि टेंपो में सवार लोग पटियाली में होने वाले सतसंग में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर डीएम हर्षिता माथुर, एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद भी घटनास्थल पर पहुंचे। बताते हैं कि बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी। बोलेरो ने इतनी तेज टक्कर मारी की टेंपो के परखच्चे उड़ गए। सवारियां उछलकर दूर गिरीं।

ये भी पढ़ें : UP : शराब पीकर महिला अधिकारी को सड़क पर ड्रामा करना पड़ा भारी, सस्पेंड