Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

हाईवे पर भीषण हादसा : टेंपो-ट्रक की टक्कर में मासूम समेत 4 लोगों की मौत

Horrific accident on highway in Mahoba : 4 people including innocent died in tempo-truck collision

समरनीति न्यूज, बांदा/महोबा : बुंदेलखंड के महोबा जिले में कानपुर-सागर हाईवे पर एक ट्रक और टेंपो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक मासूम सहित 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। चार लोगों को गंभीर हालत में झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। हादसा बुधवार दोपहर हुआ। बताया जाता है कि कबरई थाना क्षेत्र के बरबई के पास ट्रक और टेंपों की टक्कर हो गई।

एमपी के रहने वाले हैं ज्यादातर घायल और मृतक

टेंपो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक भी जाकर रोड किनारे पलटा खा गया। बताते हैं कि टेंपो में करीब 13 लोग सवार थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : सपा ने 12 प्रत्याशियों की नई सूची की जारी, चित्रकूट-प्रयागराज और रायबरेली से..

वहां हमीरपुर की रहने वाली संगीता के 5 साल के बेटे राज की मौत हो गई। घायलों में छतरपुर (एमपी) के रामसेवक (55) और फूलसिंह (54) ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। 10 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें : UP : गोसेवक ने कलेक्ट्रेट गेट के पास खुद को आग लगाई, मवेशियों की दुर्दशा से आहत..