Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

UP : गोसेवक ने कलेक्ट्रेट गेट के पास खुद को आग लगाई, मवेशियों की दुर्दशा से आहत..

UP : Gosevak sets himself on fire near collectorate gate in Unnao, hurt by plight of cattle

समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी में एक बेहद अजीबों-गरीब घटनाक्रम ने सभी को हिलाकर रख दिया। एक गोसेवक ने आज उन्नाव जिले में कलेक्ट्रेट के पास खुद को आग लगा ली। हालांकि, समय रहते पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग को काबू करने के बाद उसे बचा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि आग लगाने वाले व्यक्ति गोसेवक एवं हनुमंत जीव आश्रय के संस्थापक अखिलेश अवस्थी गायों की दुर्दशा से आहत था। बताते हैं कि वह करीब 35 प्रतिशत झुलसे हैं। उनको बेहतर इलाज के लिए कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है।

पहले की थी यह मांग

आज मंगलवार दोपहर कलेक्ट्रेट गेट के पास उसने खुद को आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह उसे बचाया। बताते हैं कि अखिलेश अवस्थी ने मंगलवार सुबह इंटरनेट मीडिया पर सदर क्षेत्र के गांव डीह भौनीखेड़ा चौराहा के पास एक प्लाट में बेसहारा मवेशियों के बंद होने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में 1090 चौराहे पर भीषण हादसा, 3 लोगों की मौत

इसके साथ ही इन मवेशियों की असमय मौत की बात कहते हुए प्रशासन से संज्ञान लेने को कहा था। उन्होंने मृत मवेशियों का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया था। कोई सुनवाई न होने पर वह आज दोपहर करीब 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां नामांकन व्यवस्था के चलते पुलिस और अधिकारी पहले से ही तैनात थे। अखिलेश ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़़ेलते हुए आग लगा ली।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : सपा ने लखनऊ-बांदा समेत 10 और प्रत्याशियों की सूची की जारी