Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा पुलिस ने लिखी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष समेत 7 नामजद व 40 अज्ञात सपाइयों के खिलाफ FIR

In Banda, there was fierce fight between SP-officers, hundreds of SP workers stood at counting site

समरनीति न्यूज, बांदा : मतगणना स्थल के बाहर बुधवार रात ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सपाइयों और पुलिस के बीच हुई झड़प के मामले में आज चुनाव परिणाम आने के बाद पुलिस भी एक्शन मोड पर आ गई है। पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत 7 नामजद लोगों के खिलाफ बवाल की एफआईआर दर्ज की है। साथ ही 40 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया है। अब पुलिस इनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है। माना जा रहा है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद सपा खेमे में हड़कंप मच गया है। सपा नेता दिनभर इसे लेकर चर्चा करते सुने गए।

चुनाव नतीजों के बाद एक्शन मोड पर आई पुलिस

बताया जाता है कि बीती रात कुछ लोगों ने पुलिस पार्टी पर पथराव किया था। इसमें बलखंडीनाका चौकी प्रभारी राजनारायण नायक (54), कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह (51), सिपाही वीरेंद्र सिंह यादव (24) घायल हो गए थे। मौके पर भगदड़ मच गई थी। किसी तरह पुलिस ने स्थिति को संभाला था।

3 पुलिस कर्मियों को आई थीं पथराव में चोटें

तीनों को अस्पताल ले जाया गया था। पुलिस ने लाठियां फटकारकर किसी तरह स्थिति को संभाला था। बताते हैं कि मामला कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह की ओर से दर्ज हुआ है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें : बांदा में 3 सीटों पर कमल खिला, एक पर दौड़ी साइकिल, सदर में प्रकाश द्विवेदी की जोरदार वापसी

पुलिस का कहना है कि मामले में पूर्व सपा के जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू, वर्तमान जिलाध्यक्ष के भतीजे संजय यादव, लव सिन्हा, विक्की खान, अब्दुल रईस, सुरेंद्र मिश्र उर्फ पप्पू के खिलाफ नामजद तथा 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है।

ये भी पढ़ें : बांदा में सपाइयों और अधिकारियों में जमकर नोंकझोंक, डीएम-एएसपी की भी गाड़ियां रोकीं..