Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में अधिकारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर निकाली मौन पद यात्रा

In Banda, officials took out a silent pad march with tricolor in hand

समरनीति न्यूज, बांदा : विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर विकास भवन में एक गोष्ठी का अयोजन किया गया। इसमें विभाजन विभीषिका से प्रभावित परिवारों के प्रति आदर और संवेदनाएं व्यक्त की गईं। इस विषय पर एक फिल्म डाक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद अधिकारियों ने मौन पदयात्रा विकास भवन से कलेक्टेट तक निकाली।

In Banda, officials took out a silent pad march with tricolor in hand

इस पदयात्रा की अगवानी आयुक्त राजेंद्र प्रताप सिंह ने की। आयुक्त समेत सभी अधिकारी हाथ में तिरंगा लिए शाम करीब साढ़े 5 बजे मौन पदयात्रा के साथ रवाना हुआ। इसमें सभी पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जुलूस में 500 से ज्यादा लोग शामिल होने की बात कही गई। अधिकारियों ने कहा कि 14 अगस्त को प्रधानमंत्री के आह्वान पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया है।

ये भी पढ़ें : CM Yogi ने की बांदा के मृतक आश्रितों को 4-4 लाख की घोषणा, दो मंत्रियों को मौके पर भेजा, पढ़ें पूरी खबर.. 

ये भी पढ़ें : बांदा में विभाजन विभीषिका स्मृति मौन यात्रा..