Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

UP : प्रेम प्रसंग में हुई थी सिपाही की हत्या, 24 घंटे में चौंकाने वाला खुलासा

In Kanpur soldier was killed in love affair, shocking revelation in 24 hours

समरनीति न्यूज, कानपुर : दो दिन पहले कानपुर के बिल्हौर में सिपाही की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस की माने तो सिपाही की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। करीब दो महीने पहले सिपाही की शादी हुई थी। वहीं एक अन्य महिला से भी सिपाही का प्रेम प्रसंग था। बिहार की रहने वाली यह महिला उससे शादी करना चाहती थी। सिपाही की शादी दूसरी जगह होने के चलते खुन्नस खाकर महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने महिला और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो लोगों की तलाश की जा रही है।

दूसरी जगह शादी से खुन्नस में प्रेमिका ने कराया कत्ल

बताते चलें कि कानपुर में बिल्हौर में थाने से चंद कदमों की दूरी पर किराए के कमरे में रहने वाले सिपाही देश दीपक की बीते बुधवार को गला काटकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार सुबह उसका शव मिला था। एडीजी ने पुलिस की छह टीमों को खुलासे के लिए लगाया था। सीडीआर और सर्विलांस के जरिए पुलिस ने सीवान की एक लड़की लालसा सैनी उर्फ लाली और अभिषेक सैनी को गिरफ्तार किया। दोनों से पूछताछ की तो सारा खुलासा हो गया। अब पुलिस दो और लोगों को तलाश रही है।

ये भी पढ़ें : UP : दरोगा ने बार डांसर के साथ चिपक-चिपक कर किया डांस, सस्पेंड  

महिला ने बताया कि फेसबुक के जरिए लालसा और सिपाही देश दीपक की दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद वह बिहार से कई बार सिपाही से मिलने देश दीपक के पास बिल्हौर आई। उसी के कमरे पर आकर रुकती भी थी। लालसा सिपाही से शादी करना चाहती थी, लेकिन उसने लगभघ दो महीने पहले कहीं और शादी कर ली। इससे खुन्नस खाते हुए महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर डाली। एसपी कानपुर आउटर तेज स्वरूप सिंह ने कहा कि महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद हत्या कांड का खुलासा कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें : UPSC Results 2021 : यूपीएससी में बिजनौर की श्रुति शर्मा ने किया टाॅप, इतिहास रचा..