Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, पीतांबरा महायज्ञ शुरू

Inauguration of Pitambara Mahayagya with Shobha Yatra in Banda
बांदा में कलश यात्रा निकालतीं श्रद्धालु महिलाएं।

समरनीति न्यूज, बांदा : पंचानन महादेव मंदिर पीतांबरा पीठ में मां पीतांबरा (बगलामुखी) का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ मां पीतांबरा की शोभायात्रा व भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए कलश यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। राजघाट रोड स्थित पंचानन महादेव मंदिर से सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी कलश यात्रा

कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों झंडा चौराहा, बलखंडीनाका, महेश्वरी देवी मंदिर चौराहा, शंकर गुरु चौराहा, अमर टाकीज तिराहा, बाबूलाल चौराहा, काली देवी मंदिर, गोल कोठी, नगर पालिका, कोतवाली रोड, छिपटहरी होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर समापन हुआ।

ये भी पढ़ें : बांदा में बोले जगदगुरु रामभद्राचार्य, जबतक शरीर में सांस-दिव्यांगों के लिए प्रयास

इसी के साथ मां पीतांबरा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु शामिल रहे। बताते हैं कि 9 फरवरी को कलश स्थापना किए जाने के साथ ही यज्ञ आहूति शुरू की जाएगी। इसके बाद 10 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक हवन यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा का सिलसिला चलेगा। 16 फरवरी को विशाल कन्या भोज और प्रसाद वितरण का आयोजन होगा।

ये भी पढ़ें : बांदा में बड़ी वारदात, 10 साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका