Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

Independance Day : बांदा DIG का बड़ा संदेश, सबसे पहले देश..

Independence Day : Big message of Banda DIG, country first, then everything else

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आजादी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खासकर पुलिस विभाग में अलग ही रौनक देखने को मिली। आजादी के अमृतमहोत्सव के मौके पर इस स्वतंत्रता दिवस पर डीआईजी विपिन मिश्रा ने कैंप कार्यालय में तिरंगा फहराया। राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद पुलिस जवानों को शपथ दिलाई। पूरा आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर डीआईजी ने बड़ा संदेश दिया।

डीआईजी ने दिया यह बड़ा संदेश

उन्होंन कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर इस स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक देशवासी को बधाई देता हूं। साथ ही आह्वान करता हूं कि देश की स्वतंत्रता ऐसे ही बनाए रखें। हम लोगों की ओर से जो भी सहयोग हो सकता है, वह जरूर करें।डीआईजी श्री मिश्रा ने कहा कि सबसे पहले देश है उसके बाद सबकुछ। यह भावना हम सभी की होनी चाहिए। जब देश आगे बढ़ेगा, तभी तो हम सब आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि देश को प्रथम रखते हुए अपनी भावनाएं केंद्रित करें।

पुलिस कर्मियों ने तिरंगे को सलामी

देश के लिए कुछ करें। इसके बाद अपने लिए सोचें। इस मौके पर डीआईजी श्री मिश्रा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्ठा और देशसेवा की शपथ भी दिलाई। उन्होंने अधीनस्थों को मिठाई बांटी। कैंप कार्यालय में पूरे हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सभी पुलिस कर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। देश भक्ति के गीत सुने गए। इसी तरह बांदा पुलिस लाइन में भी तिरंगे को सलामी दी गई।

ये भी पढ़ें : Independence Day 2022 : पीएम मोदी का नया नारा, ‘अब जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनुसंधान’