Friday, September 12सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर : महाराजगंज जेल भेजे गए विधायक इरफान सोलंकी, बीबी-बच्चों को देख फफक पड़े

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी को आज महाराजगंज जेल शिफ्ट कर दिया गया। महिला के प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश-आगजनी, फर्जी आधारकार्ड से यात्रा और बांग्लादेशी नागरिक रिजवान मोहम्मद को भारतीयता का प्रमाणपत्र देने के आरोप में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी कानपुर की जेल से महाराजगंज जिला कारागार भेजे गए हैं। इरफान को ले जा रहे पुलिस के काफिले के साथ विधायक के परिवार के लोग भी उनके साथ महाराजगंज जेल तक गए हैं। विधायक को आज कड़ी सुरक्षा के बीच महाराजगंज जेल ले जाया गया।

जेल के बाहर पत्नी-बच्चों को देख छलके आंसू

आज बुधवार सुबह लगभग सवा 10 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच इरफान सोलंकी को पुलिस महाराजगंज जेल के लिए लेकर निकली। वह जेल से निकलते समय काली पेंट और सफेद जैकेट में थे।

ये भी पढ़ें : बांदा : भाजपा नेत्री रागिनी शिवहरे ने लोगों से की मुलाकात  

हाथों में एक किताब भी पकड़े हुए थे। जब उनके पूछा गया कि क्या यह कुरान है, तो उन्होंने कहा हां। उधर, जेल के बाहर अपनी बीबी और बच्चों को देखकर इरफान सोलंकी फफककर रोए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें तेजी से गाड़ी में बैठने को कहा, तो पुलिस से उनकी थोड़ी नोंक-झोंक भी हुई।

जेल अधीक्षक बीडी पांडे ने कही यह बात

जेल अधीक्षक डा. बीडी पांडेय का कहना है कि सपा विधायक को सड़क मार्ग से महाराजगंज ले जाया गया है। कमिश्नरेट पुलिस से पुलिस बल मुहैया कराया गया है। इसके अलावा बीच में पड़ने वाले जनपदों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इरफान सोलंकी के रवाना होने के बाद जब इस संबंध में उनकी पत्नी नसीम सोलंकी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और उनके पति सुरक्षित नहीं है।

Lucknow : राजधानी में तेज रफ्तार कार गोमती नदी में गिरी, महिला समेत दो लापता

ये भी पढ़ें : UP : अपनी लाश का पता खुद बता रही महिला, फोन पर भाई से बोली, जंगल में लटका है मेरा शव, बिगाड़ दी मेरी दशा 

ये भी पढ़ें : Banda News : दो मोबाइलों में छिपा लड़की की हत्या का राज, हत्यारों के करीब पुलिस