Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

Kanpur Breaking : बुजुर्ग दंपती की नृशंस हत्या, घर में मिले खून से लथपथ शव

Kanpur Breaking : Sensation due to brutal murder of elderly couple in Barra, blood-soaked bodies of both found inside house

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बर्रा में आज सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक बुजुर्ग दंपती की धारदार हथियारों से नृशंस हत्या कर दी गई। दोनों के खून से लथपथ शव घर के भीतर पड़े मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी गई। फारेंसिक टीमें भी मौके पर पहुंची हैं। पुलिस पूछताछ में जुटी है।

छानबीन में जुटी पुलिस

बताया जाता है कि बर्रा-2 में मुन्ना लाल (62) और उनकी पत्नी राजदेवी रहते थे। आज सुबह उनके घर में खून से लथपथ शव मिले हैं। परिवार में उनकी बेटी कोमल घर के ऊपरी हिस्से में सो रही थी। उसने नीचे आकर देखा तो माता-पिता के शव पड़े थे। आनन-फानन में उसने भाई अनूप उत्तम को जगाया। एसपी साउथ समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। पुलिस का कहना है कि मृतक दंपती के परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : VIP इलाके में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट, 5 युवतियों के साथ 3 युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान..