Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

Kanpur : दिल्ली हैंडलूम पर SGST के छापे से व्यापारियों में हड़कंप, देर रात तक कार्रवाई

Kanpur News : GST raid on Delhi handloom, 21 lakh fine

समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में आज दिल्ली हैंडलूम के दो शोरूम और दो अघोषित गोदामों पर राज्य वस्तु एवं सेवाकर (एसजीएसटी) की टीमों ने छापे मारे। इससे व्यापारियों में खलबली मची रही। बताते हैं कि छापे में भारी मात्रा में अघोषित माल मिला है। कच्चे पर्चों में लेन-देन मिला है। अधिकारियों का कहना है कि अबतक 21 लाख रुपए जुर्माना जमा कराया जा चुका है। बाकी देर रात तक स्टाक की गिनती चल रही है। बताया जाता है कि एसजीएसटी के अपर आयुक्त जीएस बौनाल और ग्रेड दो अरविंद मिश्रा को गोपनीय शिकायत मिली थी। इसके बाद दिल्ली हैंडलूम पर छापा मारा गया।

देर रात तक जांच चलने की संभावना

छापेमारी की यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई। श्री सिंह ने 10 टीमें बनाकर जांच शुरू कराई। इन टीमों में उपायुक्त चंद्रशेखर झा, बामदेव राम त्रिपाठी, सहायक आयुक्त प्रदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, कुमार अमित, अनिल कुमार, कुमार गौरव, सुबोध वर्मा, संजय यादव शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : UP BJP : भूपेंद्र चौधरी बने प्रदेश अध्यक्ष, 2024 से पहले जाटों को साधने की कवायद में भाजपा  

शहर के 80 फीट रोड और स्वरूप नगर में कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी हुई। अशोकनगर और आरके नगर में भी दो गोदामों पर छापे मारे। अधिकारियों का कहना है कि भारी मात्रा में घपलेबाजी की आशंका है। जांच की जा रही है। संयुक्त आयुक्त सुशील कुमार सिंह का कहना है कि अभी स्टाक की गिनती जारी है। बेड़शीट, पर्दे, पिलो सभी गिनवाया जा रहा है। जांच पूरी रात चलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : UP : नशेबाज शिक्षक ने स्कूल पहुंचकर उतारी पेंट, फिर किया हंगामा, पुलिस ने दबोचा