Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में किरन बेदी, जेल में महिला बंदियों से की मुलाकात

Kiran Bedi in Kanpur, meets female prisoners in jail

समरनीति न्यूज, कानपुर : पुडुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल व भारत की प्रथम महिला आईपीएस किरन बेदी आज कानपुर पहुंची। कानपुर में उन्होंने फिक्की व इंडिया विजन स्वयं सेवी संस्था की महिलाओं के साथ जिला कारागार का भ्रमण किया। वह महिला बंदियों व उनके बच्चों से मिलीं। साथ ही उनको कौशल मिशन से जोड़ने की जरूरतों को समझा।

महिला बंदियों की स्थिति में सुधार की पहल

मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि जो महिला-पुरुष बंदी कारागार से बाहर सामाजिक जीवन में प्रवेश करें तो फिर दोबारा लौटकर जेल न आएं। इंडिया विजन की चेयरमैन मोनिका गुप्ता ने कहा कि यह प्रदेश की आठवीं जेल का दौरा है। उन्होंने कहा कि जेल की कंप्यूटर, लाइब्रेरी को समृद्ध किया जाएगा। इस मौके पर फिक्की की चेयरमैन पूजा गुप्ता, डीआईजी आरएस छवि व जेल अधीक्षक आर के जायसवाल आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : कानपुर : बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने वाला हरियाण में चढ़ा पुलिस के हत्थे