Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : अखिलेश यादव बोले, मेरा सपना है समाज को बांटने वाली ताकतें सत्ता से बाहर हों..

Lucknow : Akhilesh Yadav said, only SP is party to stop communal forces, Naresh Uttam again becomes SP state president

समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी का प्रदेश सम्मेलन संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में नरेश उत्तम पटेल को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर अखिलेश यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उनका सपना है कि समाज को बांटने वाली ताकतों को सत्ता से बाहर किया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए बहुजन समाज की ताकत को साथ लाने का प्रयास किया था। हर स्तर पर त्याग भी किया था, लेकिन सत्ता में बैठे लोगों ने तब भी अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया था।

कहा, 2022 में भले ही सत्ता नहीं मिली, लेकिन वोट प्रतिशत बढ़ा

उन्होंने कहा कि 2022 में समाज विचारधारा के लोगों को समाजवादी पार्टी एक मंच पर लेकर आई। अखिलेश ने कहा कि भले ही सत्ता न मिली हो, लेकिन वोट प्रतिशत जरूर बढ़ा। उन्होंने कहा कि सिर्फ सपा ही ऐसी पार्टी है तो सांप्रदायिक ताकतों को रोक सकती है।

Lucknow : Akhilesh Yadav said, only SP is party to stop communal forces, Naresh Uttam again becomes SP state president

नरेश उत्तम पटेल फिर बने प्रदेश अध्यक्ष, रामगोपाल बोले..

सपा मुखिया ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जब भी सत्ता में आएंगे, किसानों के लिए जरूर काम करेंगे। आज कार्यक्रम की शुरुआत में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में सभी ने राष्ट्रगान भी किया। इसके बाद पार्टी ध्वज फहराया गया। इस मौके पर सपा नेता प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए सिर्फ एक ही नामांकन आया था। उनका प्रस्ताव पर्चा सही मिला। बताते चलें कि नरेश उत्तम पटेल सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी और विश्वास पात्र माने जाते हैं। आज सपा का प्रदेशस्तरीय लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में हुआ।

ये भी पढ़ें : UP : ‘ दोनों डिप्टी सीएम ट्विन टावर जैसे, बीजेपी ने झूठ बोलने को रखा’-अखिलेश यादव