Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ : भोजपुरी अभिनेत्री को अश्लील कमेंट्स कर परेशान करने वाले पर मुकदमा, तलाश में पुलिस

UP : Police caught high profile female gangster, had to provide sex racket and escort service in big hotels
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक भोजपुरी अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर लगातार एक शख्स अश्लील टिप्पणियां कर परेशान कर रहा था। काफी नजरअंदाज करने के बावजूद वह व्यक्ति नहीं सुधरा। उसकी हरकतें बढ़ती चली गईं। पुलिस अधिकारियों से मिलने के बाद अभिनेत्री ने राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताते हैं कि अभिनेत्री ने लखनऊ पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर से मिलकर शिकायत की थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

इंस्टाग्राम-फेसबुक पर लगातार अश्लील कमेंट्स से कर रहा परेशान

बताया जाता है कि अभिनेत्री मूलरूप से अंबेडकरनगर की रहने वाली हैं। अब परिवार के साथ विनयखंड-3 में रह रही हैं। उनकी कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। उनका कहना है कि बीते कुछ दिनों से एक व्यक्ति फर्जी आईडी बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनपर अश्लील कमेंट्स कर रहा है। बाद में उनको अपनी पत्नी बताने लगा। अभिनेत्री का कहना है कि आरोपी उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। उधर, गोमतीनगर के प्रभारी निरीक्षक केशव तिवारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : UP : पुलिस ने हाई प्रोफाइल महिला गैंगस्टर को पकड़ा, सेक्स रैकेट और बड़े होटलों में एस्कार्ट सर्विस देना था काम