समरनीति न्यूज लखनऊ : आगरा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही एक शातिर महिला गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि यह महिला गैंगस्टर बेहद शातिर है जो कि हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाती है। इतना ही नहीं इंदौर, आगरा, चंडीगढ़ और दिल्ली व लखनऊ जैसे बड़े मेट्रो सिटी के होटलों में एस्कोर्ट सर्विस मुहैया कराती थी। साथ ही वह हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रही थी। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।
बड़ा सेक्स रैकेट चला रही महिला गैंगस्टर पर था 20 हजार ईनाम
आगरा की ताजगंज थाना पुलिस ने आखिरकार इस 20 हजार की ईनामी महिला गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस महिला गैंगस्टर की लंबे समय से तलाश थी। यह महिला गैंगस्टर ताज नगरी में बड़ा सेक्स रैकेट चला रही थी।
शहर के साथ बदल लेती थी नाम भी
क्राइम ब्रांच प्रभारी अब्दुर रहमान सिद्दीकी का कहना है कि नई दिल्ली की रहने वाली दिव्यांशी उर्फ अमनप्रीत कौर उर्फ तबस्सुम फातिमा आगरा से गैंगस्टर के मामले में फरार चल रही थी। उसे शास्त्रीनगर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह शहर के साथ ही अपना नाम भी बदल लेती थी। इस वजह से उसे गिरफ्तार करना बेहद मुश्किल हो रहा था।
विदेशी पर्यटकों को एस्कार्ट सर्विस..
पुलिस का कहना है कि दिव्यांशी आगरा के होटलों में विदेशी पर्यटकों को एस्कार्ट सर्विस मुहैया कराती थी। क्राइम ब्रांच प्रभारी का कहना है कि आगरा पुलिस के इनपुट के बाद दिव्यांशी की एक और साथी महिला रश्मि को 22 जनवरी को गाजियाबाद पुलिस ने पकड़ लिया था।
ये भी पढ़ें : लखनऊ में महिला सिपाही की हत्या में तहसीलदार, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार, यह है मर्डर मिस्ट्री..
उसे भी जेल भेजा गया है। इसी के बाद से पुलिस को दिव्यांशी की तलाश थी। पुलिस का कहना है कि लगभग 2 साल पहले आगरा पुलिस ने देह व्यापार गैंग की संचालिका रोशनी नाम की महिला को गिरफ्तार किया था। उसके जेल जाने के बाद दिव्यांशी ने पूरा गैंग संभाला था।
प्लेन से चलती और ठिकाना बदली..
पुलिस के अनुसार दिव्यांशी काफी शातिर महिला है। वह फरारी के दौरान चंडीगढ़, लखनऊ, जयपुर, दिल्ली, पुणे और इंदौर के होटलों में एस्कार्ट सेवा देने लगी थी। इतना ही नहीं प्लेन से एक शहर से दूसरे शहर में जाया करती थी। इतना ही नहीं समय-समय पर अपना ठिकाना बदलती रहती थी। ताकि पकड़ में न आ सके। आगरा के बाद लखनऊ में भी छिपी रही। फिर दिल्ली चली गई। दिव्यांशी के गैंग में कई लड़कियां हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें : UP हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट : जीवन बीमा पॉलिसी संग मुफ्त दे रहे थे सेक्स सर्विस, पुलिस भी हैरान