Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow Fire : लेवाना होटल का मालिक गिरफ्तार, कौन थे मरने वाले-पढ़िए ये डिटेल्स..

Fire broke out in Hotel Levana's hotel in Hazratganj, Lucknow, 4 dead so far, CM Yogi ordered an inquiry

समरनीति न्यूज, लखनऊ : सुबह राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में स्थित होटल लेवाना में हुए अग्निकांड में पुलिस ने होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस होटल मालिक के अलावा मैनेजर समेत दो और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लखनऊ के पुलिस जेसीपी कानून व्यवस्था पीयूष मोर्डिया का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। फिलहाल होटल मालिक राहुल अग्रवाल, रोहित अग्रवाल और जीएम संजय श्रीवास्तव को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। होटल को बिना नक्शा पास कराए बनाने की बात सामने आई है। ऐसे में इसका टूटना तय माना जा रहा है। मामले में योगी सरकार ने काफी गंभीर कदम उठाए हैं।

होटल पर चल सकता किसी भी समय बुल्डोजर

इसलिए माना जा रहा है कि किसी भी समय होटल लेवान पर बुल्डोजर चल सकता है। लखनऊ की आयुक्त रोशन जैकब पूरे मामले की जांच कर रही हैं। वहीं मरने वालों को लेकर जानकारी सामने आई है। इस हादसे में दो युवतियों समेत चार लोगों की मौत हुई है। दो युवक हैं और दो युवतियां। एक मंगेतर कपल भी था। इनमें एक मृतक का नाम गुरनूर आनंद है।

लखनऊ के ही हैं चारों मृतक युवक-युवतियां

वह लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के गणेशगंज इलाके में रहने वाले हैं। उनकी अमीनाबाद में कपड़ों की दुकान है। उनकी शादी रानीगंज में रहने वाली लड़की से तय हो चुकी थी। दूसरी मृतक साहिबा कौर हैं। वह रानीगंज की रहने वाली थीं और वेंट मैनेजमेंट का काम किया करती थीं। कुछ दिनों में उनकी गुरनूर आनंद से शादी होने वाली थी।

Lucknow Fire : owner of hotel Levana arrested, who was Dead, read full details

तीसरी मृतक श्राविका सिंह उर्फ चिया नाम की युवती है। वह लखनऊ के इंदिरानगर की रहने वाली हैं। वह माता-पिता की इकलौती संतान हैं। पिता का देहांत हो चुका है। मां को कैंसर है। उनका इलाज मुंबई के टाटा अस्पताल में चल रहा है।

श्राविका सिंह थीं परिवार की इकलौती संतान

चौथे मृतक अमन गाजी हैं। वह लखनऊ के ही खुर्रमनगर इलाके में रहते हैं। उनके पिता इरफान गाजी बड़े प्रापर्टी डीलर बताए जा रहे हैं। बताते हैं पार्टियों के शौकीन अमन गाजी घर से अलीगढ़ जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन होटल लेवाना में ठहरा हुआ था। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। वहीं ग्राहक, पुलिस, और दमकलकर्मियों समेत कई का इलाज चल रहा है।

मुख्य खबर भी पढ़ें : Lucknow Hotel Fire : हजरतगंज में होटल लेवाना में लगी आग, अबतक 4 की मौत, CM Yogi ने दिए जांच के आदेश