Wednesday, May 8सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow News : जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया औचक निरीक्षण, समय पर नहीं पहुंचे थे कर्मचारी

Lucknow News : Jal Shakti Minister Swatantra Dev Singh did surprise inspection, employees did not reach on time

समरनीति न्यूज, लखनऊ : जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज लखनऊ में अपने विभाग के एक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। वहां समय से न पहुंचने वाले कर्मचारियों की क्लास ली। यह कार्यालय योजना भवन के पास में स्थित है। सिंचाई विभाग में मंत्री के पहुंचते ही उन्होंने सभी गेट को बंद करा दिया। ताकि आफिस में कितने लोग हैं, इसका पता चल सके।

75 % कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले

इसके बाद जलशक्ति मंत्री ने कार्यालय के कर्मचारियों का अटेंडेंस रजिस्टर मंगवाया। इससे पता चला कि सुबह साढ़े 9 बजे तक सिंचाई विभाग के 75% कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। मंत्री के निरीक्षण से विभाग में अफरा-तफरी मची रही। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मंत्री ने शीर्ष अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाने के बाद सभी के आने-जाने का विस्तृत ब्यौरा भी तलब किया है।

ये भी पढ़ें : Banda : बांदा PWD में खनिज रायल्टी भ्रष्टाचार का मामला ठंडे बस्ते में..?