Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ : BJP के सभी 9 प्रत्याशियों ने कराया नामांकन

Lucknow : Nomination of all 9 candidates of BJP in Legislative Council elections

समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP MLC Election 2022 उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों पर 20 जून को चुनाव संपन्न होंगे। इसके लिए बीजेपी के सभी 9 प्रत्याशियों ने आज नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र कश्यप कोरोना संक्रमित होने की वजह से नामांकन नहीं करा सके। उनकी ओर से प्रस्तावक ने नामांकन दाखिल किया।

ये भी पढ़ें : वीडियो : जेल में मुख्तार का जलवा, ‘खातिरदारी के बाद तरफदारी’, DIG बोले-बस 1 आम मिला वह भी हाते में लगे पेड़ से गिरा..

बताते चले कि भाजपा ने मैदान में योगी आदित्यनाथ सरकार के 7 मंत्रियों सहित 9 प्रत्याशियों चुनावी मैदान में उतारा है। आज सभी ने एक साथ नामांकन कराया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में दिल दहलाने वाली घटना : PUBG खेलने से रोकने पर बेटे ने मां को गोली मारी, 3 दिन छिपाए रखा शव