Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow PWD : महिला अधिकारी की प्रताड़ना से त्रस्त ठेकेदार ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

Lucknow PWD : contractor, who was harassed by woman officer, gave his life, this thing was written in suicide note

समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में रहने वाले एक 42 साल के ठेकेदार प्रशांत विजय ने फांसी लगाकर जान दे दी। ठेकेदार ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने पीडब्ल्यूडी विभाग की एक महिला अधिशाषी अभियंता पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में लिखी प्रताड़ना की बात

बताया जाता है कि गोमतीनगर विस्तार इलाके के शिप्रा अपार्टमेंट में रहने वाले प्रशांत विजय सिंह ने शुक्रवार देर रात फांसी लगी ली। घर में फांसी पर लटकता उनका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। उनके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में मृतक ठेकेदार ने पीडब्ल्यूडी में तैनात एक महिला अधिशाषी अभियंता पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें : कानपुर : 1 साल से आयकर अधिकारी का शव घर में रखे थे परिजन, चौंका देगा यह डराने वाला सच, यह है पूरी खबर..

बताते हैं कि महिला अधिशाषी अभियंता ने 7 महीने पहले पूर्व ठेकेदार के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा इंदिरानगर थाने में लिखाया था। पुलिस ने ठेकेदार को जेल भेजा था। इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार का कहना है कि ठेकेदार ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। वह जेल भी भेज गए थे। कहा कि ठेकेदार के परिवार की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। सुसाइड नोट के तथ्यों समेत अन्य बिंदुओं पर जांच जारी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : बीजेपी MLA से पालिकाध्यक्ष ने बताया जान का खतरा, विधायक ने कहा-बौखलाहट