समरनीति न्यूज, डेस्क : आशा राम बापू से लेकर ऐसे बाबाओं की एक लंबी फहरिस्त है जो भोली-भाली बहू-बेटियों की इज्जत से खेलने से बाज नहीं आते हैं। अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। संतान प्राप्ति की आड़ का आशीर्वाद लेने गई एक महिला से मिर्ची बाबा ने रेप कर डाला। महिला को नशे की गोलियां दीं। फिर उसके साथ गंदा काम किया। हालांकि, पुलिस ने मामले में सख्त एक्शन लेते हुए बाबा को धर दबोचा। उसे गिरफ्तार कर लिया है। बाबा का विवादों से पुराना नाता रहा है। बाबा सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री भी रहा है। दरअसल, यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के भोपाल का है। अब बाबा को जेल की रोटियां तोड़ने के लिए रवाना किया जा रहा है।
कमलनाथ सरकार में बाबा को था मंत्री का दर्जा
समरनीति न्यूज, डेस्क : आशाराम बापू से लेकर आगे तक बाबाओं की एक ऐसी लंबी फहरिस्त है जो भोली-भाली बहू-बेटियों की इज्जत से खेलने से बाज नहीं आते। अब एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। संतान प्राप्ति का आशीर्वाद लेने आई एक महिला से मिर्ची बाबा ने रेप कर डाला। महिला को नशे की गोलियां दीं। फिर उसके साथ गंदा काम किया। हालांकि, पुलिस ने मामले में सख्त एक्शन लेते हुए बाबा को धर दबोचा है। अब बाबा को जेल भेजा जा रहा है। हालांकि, बाबा का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह पूर्व सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री भी रहा है। दरअसल, यह पूरा मामला मध्यप्रदेश के भोपाल का है।
कमलनाथ सरकार में बाबा को था मंत्री का दर्जा
बताया जाता है कि कमलनाथ सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके वैराग्य नंद गिरी महाराज उर्फ मिर्ची बाबा पर भोपाल की एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने ग्वालियर से मिर्ची बाबा को एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें : दिल्ली में एक और ढोंगी बाबा का काला कारनामा, नामी स्कूल की शिक्षिका से किया रेप
भोपाल पुलिस टीम ने इसमें ग्वालियर क्राइम ब्रांच का भी सहयोग लिया। दरअसल, मिर्ची बाबा के खिलाफ भोपाल के महिला थाने में दुष्कर्म का एक मुकदमा दर्ज हुआ है।
बच्चे होने का आशीर्वाद लेने गई थी महिला
पीड़ित महिला का आरोप है कि बच्चे पैदा करने का झांसा देकर बाबा ने महिला को नशे की गोलियां खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़त महिला मध्यप्रदेश के रायसेन की निवासी है। महिला की शादी को चार साल हो चुके थे। उन्हें कोई संतान नहीं है। इसलिए बाबा के झांसे में आ गईं। आपको बताते चलें कि मिर्ची बाबा उस समय चर्चा में आया था जब उसने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को जिताने के लिए 5 क्विंटल लाल मिर्ची से हवन किया था। हालांकि, दिग्विजय साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से चुनाव हार गए थे।
ये भी पढ़ें : UP : फरार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, 3 साथी भी धरे गए
बताया जाता है कि कमलनाथ सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रह चुके वैराग्य नंद गिरी महाराज उर्फ मिर्ची बाबा पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। ग्वालियर से पुलिस ने बाबा को एक होटल से गिरफ्तार किया।
ये भी पढ़ें : दिल्ली में एक और ढोंगी बाबा का काला कारनामा, नामी स्कूल की शिक्षिका से किया रेप
भोपाल पुलिस टीम ने इसमें ग्वालियर क्राइम ब्रांच का भी सहयोग लिया। दरअसल, मिर्ची बाबा के खिलाफ भोपाल के महिला थाने में दुष्कर्म का एक मुकदमा दर्ज हुआ है।
बच्चे होने का आशीर्वाद लेने गई थी महिला
पीड़ित महिला का आरोप है कि बच्चे पैदा करने का झांसा देकर बाबा ने महिला को नशे की गोलियां खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़त महिला मध्यप्रदेश के रायसेन की निवासी है। महिला की शादी को चार साल हो चुके थे। उसके कोई संतान नहीं थी। इसलिए बाबा के झांसे में आ गई। मिर्ची बाबा उस समय चर्चा में आया था जब उसने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को जिताने के लिए 5 क्विंटल लाल मिर्ची से हवन किया था। हालांकि, दिग्विजय साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से चुनाव हार गए थे।
ये भी पढ़ें : UP : फरार भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, 3 साथी भी धरे गए