समरनीति न्यूज, लखनऊ : Shrikant Tyagi Arrest नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से गालीगलौज, अभद्रता और धक्का-मुक्की करने वाला भगौड़ा भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पकड़ा गया। एसटीएफ ने मेरठ से उसे तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि श्रीकांत त्यागी भंगेल से खुद गाड़ी चलाता हुआ मेरठ पहुंचा था। वह अपने एक करीबी के घर में छिपा हुआ था। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा है कि श्रीकांत त्यागी को मेरठ से कुछ ही देर में नोएडा ला रहे हैं।
पत्नी से बात करने पर आया पकड़ में..
बताया जा रहा है कि फरार त्यागी फरार होने के बाद अपनी पत्नी के संपर्क में था। उससे फोन पर बात कर रहा था। इसीलिए पुलिस की पकड़ में आ सका। वह कोर्ट में सरेंडर करने का प्रयास कर रहा था। इससे पहले ही एसटीएफ और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
त्यागी को लेकर यह है पूरा मामला
बताते चलें कि भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी ने ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पौधे लगाने को लेकर एक महिला को गालियां देते हुए उससे अभद्रता की थी। साथ ही धक्का-मुक्की भी की थी। धमकियां देते हुए त्यागी का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद मामला दिल्ली से लेकर लखनऊ तक उछला था।
ये भी पढ़ें : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, BJP से टूटा गठबंधन, नई सरकार का दावा