Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा पहुंचे मंत्री संजय निषाद, विधायक-सांसद संग पीड़ित परिवारों से मिले

Minister Sanjay Nishad reached Banda, met families of victims along with MLA-MP

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में नाव हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लगातार मंत्रियों को क्षेत्र में भेज रहे हैं। आज यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद बांदा पहुंचे। वहां नाव हादसे वाली जगह मर्का थाना क्षेत्र में यमुना नदी किनारे भी गए। लोगों से हालचाल लिया। इस मौके पर सदर विधायक (बांदा) प्रकाश द्विवेदी, सांसद आरके सिंह पटेल भी मौजूद रहे।

पीड़ित परिवारों से मिले मंत्री

सदर विधायक श्री द्विवेदी ने सांसद, मंत्री श्री निषाद के साथ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार नाव हादसे के मृतकों के शोक संतृत्प परिवारों मुलाकात की। उनको ढांढस बंधाया। साथ ही शासकीय सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डीएम और एसपी से बचाव कार्य की जानकारी ली। बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए। जिपं अध्यक्ष सुनील पटेल, डीएम अनुराग पटेल, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Banda Boad Accident : देर रात 8 और लोगों के शव मिले, बाकी की तलाश जारी