Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

UP : दो प्रेमियों में उलझी CRPF जवान की लापता पत्नी की मर्डर मिस्ट्री, पुलिस ने ऐसे सुलझाई

murder of missing wife of CRPF jawan was disclosed by police her lover killed on entry of another man

समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के पनकी थाना क्षेत्र के रतनपुर कालोनी में सीआरपीएफ जवान की लापता पत्नी की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल, महिला गीता की हत्या उसके प्रेमी ने एक दूसरे व्यक्ति की इंट्री होने से नाराज होकर गला दबाकर की थी। बाद में उसके शव को नाले में ले जाकर फेंक दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर शव भी बरामद कर लिया है। पुलिस हत्या कांड में शामिल बाकी लोगों की तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि रतनपुर में एक सीआरपीएफ जवान रहते हैं। उनकी इस समय मैनपुरी में चुनावी ड्यूटी थी। घर में पत्नी गीता देवी (34) व उनको दो बेटे रहते थे।

घर से मिली बीयर की खाली केन, आपत्तिजनक सामान

बताते हैं कि 20 फरवरी को पति ने पत्नी गीता को मोबाइल पर काल की। लेकिन फोन नहीं उठा। अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर पहुंची तो गीता वहां नहीं मिलीं।

murder of missing wife of CRPF jawan was disclosed by police her lover killed on entry of another man

बल्कि घर में बीयर के खाली केन, गिलास और कुछ आपत्तिजनक सामान पुलिस को मिला। जानकारी होने पर सीआरपीएफ जवान 21 फरवरी को घर लौटे और पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गीता के मोबाइल की सीडीआर निकाली और आखिरी बार जिस नंबर पर बात हुई उस शख्स की तलाश की। पुलिस ने मुख्तार के अलावा दो और लोगों को हिरासत में ले लिया है। तीनों के खिलाफ कार्रवाई करके पुलिस जेल भेज रही है।

शादी से पहले से थे प्रेम संबंद्ध, अब दूसरे से होती थी बात

यह नंबर कार मैकेनिक मुख्तार नाम के व्यक्ति का था। पुलिस ने मुख्तार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पहले तो उसने पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। बाद में पुलिस की हल्की सी सख्ती में सारा सच कबूल लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके गीता से शादी से पहले से प्रेम संबंध थे।

ये भी पढ़ें : यूक्रेन में फंसी बांदा की MBBS छात्रा अलिशा और छात्र हेमेंद्र, परिवारों की भावुक अपील 

हत्यारोपी ने बताया कि गीता एक प्रापर्टी डीलस से बात करने लगी थी। वह मना करता था, जब नहीं मानी तो उसे कार में घुमाने के बहाने ले जाकर गला दबाकर मार डाला। फिर नाले में उसका शव फेंक दिया। थाना प्रभारी अंजन कुमार ने हत्यारोपी मुख्तार की निशानदेही पर नाले से शव बरामद कर लिया।

murder of missing wife of CRPF jawan was disclosed by police her lover killed on entry of another man
पुलिस हिरासत में आरोपी।

पति के जाने के बाद दोनों का घर होता था आना-जाना

पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी मुख्तार मृतका गीता के मायके का रहने वाला है। गीता का मायका जमालपुर कानपुर देहात में है। पुलिस ने बताया कि शादी से पहले से ही गीता और मुख्तार के बीच प्रेम संबंध थे। पति ड्यूटी पर बाहर जाता था तो वह अक्सर गीता के घर उससे मिलने पहुंच जाता था।

हत्या की वजह बनी दूसरे युवक से बात करना

उधर, पुलिस ने जब गीता की काल रिकार्ड खंगाली तो गीता की कुछ देर पहले हुई थी प्रॉपर्टी डीलर से बात करनी लगी थीं। मुख्तार को यह पसंद नहीं था। उसने गीता को मना किया। लेकिन वह नहीं मानी। प्रापर्टी डीलर का नाम पुष्पेंद्र सिंह निवासी गंगागंज है। पुलिस उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस को अभी दो और लोगों की है तलाश

मृतक गीता के बच्चों ने पुलिस को बताया है कि पिता के घर पर न होने पर पुष्पेंद्र और मुख्तार दोनों का आना-जाना घर पर बना रहता था। महिला के बेटे ने पुलिस को बताया है कि घटना वाली शाम को मुख्तार ही उनकी मां को कार में लेकर गया था। साथ में कार में दो और लोग सवार थे। पुलिस मुख्तार के उन दो साथियों की भी तलाश कर रही है जो कार में सवार थे। पुलिस का अनुमान है कि दोनों ने हत्या में मुख्तार की मदद की होगी।

ये भी पढ़ें : लखनऊ में महिला सिपाही की हत्या में तहसीलदार, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार, यह है मर्डर मिस्ट्री..