Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में महिला सिपाही की हत्या में तहसीलदार, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार, यह है मर्डर मिस्ट्री..

Murder of female constable in Lucknow, accused Tehsildar arrested, this is reason

समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी में तहसीलदार ने ही शादी के बाद अवैध संबंधों में पीछा छुड़ाने के लिए महिला सिपाही की हत्या की थी। पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया है। साथ ही आरोपी तहसीलदार, उसकी पत्नी और एक अन्य साथी नामवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव प्रतापगढ़ के रानीगंज में तैनात है। बिजनौर की रहने वाली महिला सिपाही की हत्या तहसीलदार ने ही पीछा छुड़ाने के लिए की थी।

दोनों के बीच शादी के बाद थे अवैध संबंध

दोनों के बीच शादी के बाद अवैध प्रेम संबंध थे। महिला सिपाही हर हाल में तहसीलदार से शादी करने पर अमादा थी। इसी से बचने के लिए तहसीलदार ने बिजनौर की रहने वाली महिला सिपाही रुचि चौधरी की हत्या कर दी। घटना से राजधानी लखनऊ में सनसनी फैल गई थी। पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। महिला सिपाही का शव पहले अज्ञात में मिला था। बाद में उसकी पहचान हुई।

फेसबुक से हुई जान-पहचान, फिर बढ़ी नजदीकी

बताते हैं कि बाराबंकी में तैनात रही महिला सिपाही रुचि का हाल में लखनऊ मुख्यालय में तबादला हुआ था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि महिला सिपाही रुचि और तहसीलदार पद्मेश के बीच फेसबुक से जान-पहचान हुई। इसके बाद दोनों में चैट होने लगी। फिर मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। नजदीकी इतनी बढ़ी कि दोनों मिलने लगे। इसके बाद शारीरिक संबंध भी हो गए।

Tehsildar, including wife and partner arrested in murder of female constable in Lucknow, this is murder mystery
आरोपी तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव।

दोनों पहले से शादीशुदा, रुचि का पति भी सिपाही

बताते हैं कि महिला सिपाही का पति अंकित भी सिपाही है। वह बरेली का रहने वाला है और इस समय प्रयागराज में तैनात है। हालांकि पति से उसका विवाद चल रहा था। बताते हैं कि दोनों तलाक लेने वाले थे। उधर, महिला सिपाही ने तहसीलदार से नजदीकी बढ़ने के बाद उसपर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। दोनों में इस बात को लेकर झगड़ा होने लगा था। तहसीलदार ने अपनी पत्नी प्रगति को सारी बातें बता दी थीं। तहसीलदार की पत्नी प्रगति से भी महिला सिपाही की मोबाइल पर कहासुनी हो चुकी थी।

ऐसे दिया था महिला सिपाही की हत्या को अंजाम

बताते हैं कि महिला सिपाही के बार-बार फोन करके शादी का दबाव बनाने से तहसीलदार पद्मेश बुरी तरह परेशान हो गया। उसका पत्नी से भी विवाद होने लगा था। छुटकारा पाने के लिए उसने अपने साथी नामवर सिंह को साथ मिलाकर महिला सिपाही की हत्या की साजिश रची। फिर 12 फरवरी की रात सिपाही रुचि को फोन करके साजिश के तहत लखनऊ में मिलने के लिए बुलाया।

ये भी पढ़ें : Bignews : लखनऊ में महिला सिपाही की हत्या, हिरासत में नायाब तहसीलदार, पूछताछ जारी  

लखनऊ के अर्जुनगंज में किराए पर रहने वाली महिला सिपाही कैब पर पीजीआई अस्पताल के सामने मिलने पहुंची। वहां सिपाही रुचि के गाड़ी में बैठने के बाद दोनों ने उसे कुछ खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। बेहोश होने पर सांस की नली दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसी रात कल्ली स्थित माती में रुचि की लाश को नाले में फेंककर भाग गए थे।

इस एक सुराग से खुली हत्या कांड की पूरी साजिश

गुरुवार को मिले शव की शनिवार को पुलिस ने रुचि चौधरी के रूप में पहचान होने के बाद छानबीन शुरू की। रुचि की काॅल डिटेल निकाली गई। इसके बाद तहसीलदार से उसके प्रेम संबंधों की पूरी थ्यौरी खुलती चली गई। पुलिस टीम सीधे प्रतापगढ़ पहुंची। वहां पुलिस ने आरोपी तहसीलदार पद्मेश और उसकी पत्नी प्रगति से पूछताछ की। इसके बाद उसके साथी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में ज्यादा देर आरोपी ज्यादा देर सच नहीं छिपा सके। पुलिस का कहना है कि उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। बताते हैं कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें : बांदा में मालगाड़ी पर चढ़ा युवक, बिजली करंट से धू-धूकर जला