Tuesday, April 23सही समय पर सच्ची खबर...

नवरात्रि 2022 : आज से शुरू हुए नवरात्रि, पढ़िए पूजन की खास बातें और तिथियां

Navratri 2022 date : Navratri starting from 26 September, read special things and dates of worship

स्वाति अवस्थी, लखनऊ : 26 सितंबर 2022 यानी कल से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। इस दौरान पूरे 9 दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का पूजन होगा। कहा जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा करके इंसान मन वांछित फल प्राप्त कर सकता है। नवरात्रि पूजन का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ किया जाता है। इसका समापन अष्टमी व नवमी तिथि पर कन्या पूजन कर किया जाता है। अब आपको बताते हैं इस नवरात्रि से जुड़ी खास बातें और तारीखें। देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ पूजन के लिए उमड़ रही है। मंदिर मां दुर्गा के जयकारों से गूंज रहे हैं। माता को फूल-मालाएं चढ़ाई जा रही हैं।

हाथी पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा अबकी बार हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। कहा जाता है कि जब भी मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो खूब बारिश होती है। चारों तरफ हरियाली छाई रहती है। देवी उपासना करने वालों के घर में कभी अनाज की कमी नहीं होती है।

Navratri 2022 date : Navratri starting from 26 September, read special things and dates of worship

कब है दुर्गा अष्टमी

शारदीय नवरात्रि में अष्टमी तिथि का भी काफी ज्यादा महत्व होता है। मां महागौरी की पूजा इसी दिन होती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अष्टमी तिथि पर ही कन्या पूजन करते हैं। इस बार दुर्गा अष्टमी 3 अक्टूबर सोमवार को होगी।

कब है दुर्गा नवमी

जो श्रद्धालु अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन नहीं करते हैं, वह नवमी पर इस पावन परंपरा को निभाते हैं। इस दिन मां सिद्धीदात्री का पूजन होता है। इस बार दुर्गा नवमी तिथि 4 अक्टूबर को पड़ रही है।

ये भी पढ़ें : महाशिवरात्रि : लखनऊ से काशी और बुंदेलखंड से मेरठ-बागपत तक बम-बम भोले की गूंज