Tuesday, April 16सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : यूपी की राजनीति में नया पोस्टर, ‘यूपी+बिहार=गई मोदी सरकार’

New poster in UP politics, 'UP + Bihar = Modi government' written outside SP office

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजनीतिक में एक नए पोस्टर ने हलचल मचा दी है। राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर लगा यह पोस्टर पूरे प्रदेश में नई राजनीतिक के रूप में देखा जा रहा है। सपा कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर पर लिखा है.. ‘यूपी+बिहार=गई मोदी सरकार।’ सपा खेमे में इसे लेकर एक अलग ही तरह का उत्साह दिखाई दे रहा है। दरअसल, कुछ दिन पहले बिहार में सत्ता का उलट-फेर हुआ है। इसके बाद नीतीश कुमार के पोस्टर पटना की दीवारों पर लगे थे, जो काफी चर्चा में रहे थे। अब यूपी में इस नए पोस्टर की चर्चा है।

लोकसभा चुनाव से पहले सियासी गलियारों में हलचल

दरअसल, बिहार की राजनीति सीधेतौर पर भले ही उत्तर प्रदेश पर असर न डालती हो, लेकिन दोनों बड़े राज्य लोकसभा चुनावों में जीत-हार जरूर तय करते हैं।

New poster in UP politics, 'UP + Bihar = Modi government' written outside SP office

अब जब बिहार में नीतीश कुमार बीजेपी से अलग हो गए हैं तो 2024 में उन्हें विपक्ष के प्रधानमंत्री के रूप में दिखाया जा रहा है। तमाम नारे भी पोस्टरों पर लिखे गए हैं।

क्या नीतीश-अखिलेश का साथ रोक पाएगा भाजपा को

बहरहाल, लोकसभा चुनाव में अगर नीतीश और अखिलेश साथ-साथ आते हैं तो इसके क्या परिणाम होंगे। यह समय ही बताएगा। भाजपा को रोकने में यह साथ कितना सार्थक होगा, इसपर सभी की निगाहें रहेंगी। बताते चलें कि हाल में नीतीश कुमार ने दिल्ली में मुलायम सिंह यादव से मुलाकात की थी। तब अखिलेश यादव भी वहां मौजूद थे। दरअसल, उत्तर-प्रदेश में लोकसभा की 80 और बिहार में 40 सीटें हैं। दोनों राज्यों की कुल 120 सीटें हैं।

ये भी पढ़ें : UP : अखिलेश की गुगली में फंसे केशव, 24 घंटे में पीएम मोदी से भी ज्यादा पुकारा नाम 

2019 में भाजपा ने यूपी में 80 में से 62 सीटें जीती थीं। उसके सहयोगी अपना दल की 2 सीटें थीं। यानी एनडीए ने कुल 64 सीटें जीतीं। बिहार में एनडीए ने 39 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस तरह दोनों राज्यों में भाजपा ने 2019 कुल 120 में से 103 सीटें जीती थीं।