Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

UP : भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने दरोगा को दी गर्मी निकालने की धमकी, बोला-10 को आ रही योगी सरकार

Now BJYMO district president threatened to take out the heat, said Yogi government coming on 10

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में गर्मी निकाल देने वाला बयान खूब तूल पकड़ चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले यह बयान दिया था। इसे लेकर विपक्ष ने उनपर खूब हमला बोला। विपक्ष के अखिलेश यादव भी चर्बी और गर्मी को लेकर कटाक्ष कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी के छोटे नेता या कार्यकर्ता अक्सर अपने दलों की मुसीबत और बढ़ा देते हैं। अलीगढ़ में भी कुछ ऐसा ही हुआ। वहां के भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने दरोगा को धमकाते हुए कहा कि 10 को योगी सरकार फिर आ रही है। दरोगा की गर्मी निकाल देंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों के बीच मामले को लेकर खूब चर्चा हो रही है।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा वीडियो

भाजपा नेता के इस विवादित बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं। दरअसल, भाजपा के छुटभैय्ये नेता अपनी जुबान पर काबू नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे भाजपा नेता गुंडों की बजाय पुलिस वालों को ही धमकी देने लगे हैं। चुनावी दौर में इसका क्या असर होगा, इन छुट भैय्यों को अंदाजा नहीं है।

ये भी पढ़ें : भोजपुरी Actress नेहा मलिक का Bold अवतार, फैंस की धड़कनें तेज

पूरा मामला अलीगढ़ के थाना जवां का है। वहां बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष का थाने के अंदर बैठकर यह कहते हुए वीडियो वायरल हो रहा है कि दरोगा के दिमाग में बहुत गर्मी है।

कहा, 10 को फिर आ रही है योगी सरकार

कहा, 10 को फिर योगी सरकार आ रही है। दरोगा की गर्मी निकाल देंगे हम..। बताते हैं कि जवां गांव में भाजपा के किसी पदाधिकारी का दूसरे पक्ष से विवाद हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस पहुंची और पदाधिकारी को थाने ले आई। बाद में भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी की उमेश नाम के दारोगा से थाने में बहस हो गई। हालांकि, थाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने भाजयुमो नेता के इस विवादित बयान का विरोध किया। दोनों ओर से गहमा-गहमी हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें : विदेशी महिलाओं के सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 काॅल गर्ल्स समेत 5 गिरफ्तार