Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

गांधी जयंती : बांदा में छात्रा प्रतिभा प्रथम, RTO विभाग का सड़क सुरक्षा अभियान

October 2 : Road safety awareness rally of RTO department in Banda, student Pratibha first

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के राज्य परिवहन विभाग के अधिकारियों ने आज 2 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सड़क सुरक्षा जागरुकता को अभियान चलाया। स्कूली बच्चों को एकत्रित किया। उनको सड़क सुरक्षा के नियम बताए। बच्चों को समझाया कि किस तरह से सड़कों पर सुरक्षित चलें। सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली भी निकाली गई। यह रैली डीआईजी स्कूल ग्राउंड से निकाली गई। इसमें शहरी क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

आरटीओ संतदेव सिंह रहे मुख्य अतिथि

स्कूली बच्चों ने शहर में पैदल मार्च किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी संत देव सिंह और अनिल कुमार रहे।

October 2 : Road safety awareness rally of RTO department in Banda, student Pratibha first

साथ में जिला विद्यालय निरीक्षक भी रहे। तीनों अधिकारियों ने बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए रैली को हरी झंडी दिलाई।

ये भी पढ़ें : Kanpur Hadsa : कानपुर पहुंचे सीएम योगी, कही यह बड़ी बात..  

कार्यक्रम में एआरटीओ शंकर जी सिंह, सीओ यातायात एसपी शर्मा, यात्रीकर अधिकारी रामसुमेर यादव, यातायात निरीक्षक दीनदयाल सिंह आदि मौजूद रहे।

October 2 : Road safety awareness rally of RTO department in Banda, student Pratibha first

इस मौके पर चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें छात्र प्रतिभा सोनी, आर्य कन्या इंटर कालेज तथा दूसरे स्थान पर छात्र हंस कौशिक गुरुग्राम राय पब्लिक स्कूल और तीसरे स्थान पर छात्र विनय कुमार, जीआईसी के छात्र रहे। आरटीओ एसडी सिंह ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

ये भी पढ़ें : Breaking : मुलायम सिंह यादव की तबियत बेहद गंभीर