Wednesday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

UP पंचायत चुनाव 2021 : वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर लेखपाल के बाद BLO-सुपरवाइजर भी नपे

Panchayat elections 2021 : BLO-Supervisor also suspended after lekhpal on mess in voter list Raibarreilly
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, डेस्क : वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने पर लेखपाल के बाद अब बीएलओ और सुपरवाइजर पर भी कार्रवाई की गाज गिरी है। चुनाव ड्यूटी से जुड़े दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड पर है। यह पूरा मामला यूपी के रायबरेली जिला का है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। दरअसल, वोटर लिस्ट से 54 लोगों के नाम गायब थे। वहीं जीवित को मृत दर्शाया गया था। बताया जाता है कि रायबरेली जिले की सदर तहसील के इमामगंज खैरहना गांव में की वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी मिली थी। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची बीती 2 अप्रैल को अमांवा ब्लाक से मतदाता सूची जारी हुई थी।

54 नाम हुए गायब, जीवित को दिखाया मृत

इसमें ग्राम खैरहना के 54 मतदाताओं के नाम गायब थे। गांव के लोगों ने इसकी शिकायत उप जिलाधिकारी अंशिका दीक्षित से की गई थी। एसडीएम के निर्देश पर हुई जांच में पाया गया था कि 25 जीवित वोटर को मृत दिखा दिया गया था।

ये भी पढ़ें : UP : पंचायत चुनाव के बीच बीजेपी ने बदले दो जिलाध्यक्ष, यह है वजह..

इस मामले में ग्रामीणों के आरोप थे कि निवर्तमान प्रधान की मिलीभगत से लेखपाल ने यह गड़बड़ी की है। इतना ही नहीं जांच में यह भी सामने आया कि अविवाहित को विवाहित दिखाकर दूसरे गांव का निवासी बता दिया। बहरहाल, जांच में सच्चाई सामने आने पर हटाए गए नाम दोबारा जोड़े गए हैं। मामले में लेखपाल को निलंबित कर दिया गया था। अब एसडीएम के निर्देश पर बीएसए ने चुनाव ड्यूटी से जुड़े दोनों शिक्षकों को भी निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें : Update Mukhtar Ansari : माफिया विधायक मुख्तार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, बैरक नंबर-15 में शिफ्ट