Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

UP : पंचायत चुनाव के बीच बीजेपी ने बदले दो जिलाध्यक्ष, यह है वजह..

BJP released list of district heads in UP

समरनीति न्यूज, ब्यूरो : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में दो जिलों के जिलाध्यक्षों को बदल दिया है। इनकी जगह पर नए जिलाध्यक्षों के नाम भी घोषित कर दिए हैं। ये दोनों जिले ललितपुर और अंबेडकरनगर हैं। बताते हैं कि जिन जिलाध्यक्षों को बदला गया है, उनको पार्टी चुनावी मैदान में उतार रही है। दोनों को उम्मीदवार बनाया जा रहा है।

ललितपुर-अंबेडकर नगर में नए जिलाध्यक्ष

बताया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी ने ललितपुर और अंबेडकर नगर के पार्टी जिलाध्यक्षों से इस्तीफे ले लिए हैं। दोनों को पंचायत चुनाव में उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दोनों जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। राजकुमार जैन को ललितपुर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मिथिलेश त्रिपाठी को अंबेडकर नगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों को उनकी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। साथ ही पंचायत चुनाव के बीच उनको पूरी ईमानदारी और लगन के साथ काम करने की नसीहत दी गई है। वहीं पुराने दोनों जिलाध्यक्षों को पार्टी पंचायत चुनाव में अपना उम्मीदवार बना रही है।

ये भी पढ़ें : Covid19 : हाई कोर्ट ने सरकार से कहा, नाइट कर्फ्यू और सभी को वैक्सीन पर करें विचार 

ये भी पढ़ें : BJP 41Foundation Day : CM योगी ने सुना PM मोदी का संबोधन, प्रदेश अध्यक्ष व कानून मंत्री भी..