Saturday, May 18सही समय पर सच्ची खबर...

पीएम मोदी की मां का निधन, पंचतत्व में विलीन हीरा बा

PM Modi's mother passed away, emotional tweet, said- Glorious century stops at God's feet

समरनीति न्यूज, दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का आज शुक्रवार तड़के सुबह निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। पीएम मोदी की मां के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं पीएम मोदी ने अपनी मां के निधन पर बेहद भावुक ट्वीट किया है। मां हीरा बा का को पीएम मोदी ने मुखाग्नि दी। वह पंचतत्व में विलीन हो गईं।

पूरे देश में शोक की लहर फैली

उन्होंने कहा है कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम हो गया है। पीएम मोदी की मां के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

PM Modi's mother passed away, emotional tweet, said- Glorious century stops at God's feet

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश के सभी दलों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री की मां हीराबेन की बुधवार को तबियत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें अहमदाबाद एक यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पीएम मोदी भी उनका हालचाल लेने पहुंचे थे। उधर, पीएम मोदी ने अपनी मां को अंतिम यात्रा में कंधा दिया। उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Lucknow : मुख्यमंत्री योगी से मिलीं राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे   

ये भी पढ़ें : यूपी निकाय : सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, एसएलपी की दाखिल