Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में पुलिस पर 40 राउंड गोली चलाने वाला राजकुमार दुबे, पत्नी समेत गया जेल

Rajkumar Dubey, who fired 40 rounds at the police in Kanpur, went to jail along with his wife

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के चकेरी में पुलिस पार्टी पर 40 राउंड गोलियां चलाने वाले राजकुमार दुबे को पत्नी समेत जेल भेज दिया गया है। इस सनकी आदमी को सरेंडर कराने में पुलिस को 2 घंटे तक मशक्त करनी पड़ी थी। तबतक दरोगा समेत 3 पुलिस कर्मी इसकी गोलियों से घायल हो गए थे। चकेरी के श्यामनगर में हुई इस घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया था। पूरे महकमे में हड़कंप मच गया था। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया था।

Rajkumar Dubey, who fired 40 rounds at the police in Kanpur, went to jail along with his wife

पुलिस ने शेयर कारोबारी सनकी राजकुमार दुबे को जेल भेज दिया है। साथ में उसे पुलिस पर फायरिंग के दौरान कारतूस ला-लाकर देने वाली उसकी पत्नी को भी जेल भेजा गया है।

यह था पूरा मामला

दरअसल, रविवार को चकेरी पुलिस पारिवारिक विवाद सुलटाने के लिए श्यामनगर के सी ब्लाक में रहने वाले शेयर कारोबारी राजकुमार दुबे के घर पहुंची थी। दुबे ने अपने बेटे और बहू को कमरे में बंद कर रखा था।

Rajkumar Dubey, who fired 40 rounds at the police in Kanpur, went to jail along with his wife

पुलिस जैसे ही उसके घर पहुंची, वह अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक से छत पर चढ़कर पुलिस पर गोलियां चलाने लगा। बाद में और फोर्स को मौके पर बुलाया गया। किसी तरह दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे समझाकर हिरासत में ले सकी। बहू और बेटे को मुक्त कराने के साथ पुलिस ने उसकी बंदूक को कब्जे में लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि दुबे की पत्नी भी गोलीबारी के दौरान उसकी मदद कर रही थी। उसे कारतूस ला-लाकर दे रही थी। घटना के दूसरे दिन भी मौके पर सन्नाटा सा पसरा दिखा।

संबंधित मुख्य खबर भी पढ़ें : कानपुर में बड़ी घटना, पुलिस पर फायरिंग में दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, विवाद सुलटाने गया था फोर्स