Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

अपनी मूछों को ताव देती यह महिला, मजाक उड़ाते हैं लोग, लेकिन इसलिए नहीं कटवातीं

This woman loves her mustache, people make fun of her, but she does not cut it because

समरनीति न्यूज, डेस्क : मूछों की भी अपनी ही शान होती है, लेकिन जब यही मूछें किसी महिला की हों तो मजाक उड़ाने से लोग नहीं मानते। भारत में एक महिला ऐसी भी हैं जो अपनी मूछों को ताव देती हैं, शान से रखती हैं। लोग उनका मजाक भी उड़ाते हैं। फिर भी वह मूछें नहीं कटवा रही हैं। पूरे क्षेत्र में उनकी इन मूछों को लेकर चर्चाएं बनी रहती हैं। कुछ लोग हंसते भी हैं। इसके बावजूद कभी वह मूछें कटवाने की सोचती तक नहीं हैं। इसकी वजह भी वह खुद बताती हैं।

This woman loves her mustache, people make fun of her, but she does not cut it because

एक इंटरव्यू में शायजा ने कहीं ये बातें

दरअसल, दक्षिण भारत के राज्य केरल के कन्नूर की रहने वाली महिला हैं 35 साल की शायजा। लोग उनकी मूछों को लेकर मजाक भी उड़ाते हैं, लेकिन उन्होंने न कटवाने का ठान रखी है। दरअसल, एक इंटरव्यू में शायजा ने साफ कहा है कि उनको मूछें रखना पसंद है और अब वह अपनी मूछें नहीं कटवाएंगी।

This woman loves her mustache, people make fun of her, but she does not cut it because

कई सर्जरी करा चुकीं मूछों वालीं यह महिला

उनका यह भी कहना है कि उन्होंने कभी यह महसूस नहीं किया है कि वह सुंदर नहीं हैं। शायजा ने बड़ी अच्छी बात कही है। उन्होंने कहा है कि अगर उनके पास दो जिंदगी होती तो एक दूसरों के लिए जी लेतीं। यानी लोगों की परवाह कर लेतीं। शायजा ने कहा कि उनके ब्रेस्ट में एक गांठ है, जिसे हटवाने के लिए सर्जरी हुई है। इसके अलावा दूसरी बीमारियों की भी सर्जरी हो चुकी है। बस वह खुश रहना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें : UP : विधायक को कीचड़ से नहलाया, पालिकाध्यक्ष को भी नहीं छोड़ा, हद कर दी..