Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

महोबा में खदान पर आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत, 2 गंभीर

Three die, two in critical condition due to lightning falling on ammo at stone quarry in Mahoba

समरनीति न्यूज, बांदा/महोबाः आज शुक्रवार को महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में पत्थर की खदान पर बिछे बारूद पर आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुए धमाके में दो मजदूरो की मौत हो गई। हादसा आज दोपहर को पहरा गांव के सिजरा पहाड़ पर हुआ। बताते हैं कि दो अन्य मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कुछ मजदूरों के मलबे में दबे होने की बात भी कही जा रही है।

दो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बताया जाता है कि आज सुबह से ही जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। तेज गरज के साथ बिजली भी कड़क रही है। हालांकि, भीषण गर्मी से लोगों को इस बरसात ने राहत दिलाई है, लेकिन वहीं दूसरी ओर कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव के सिजरा पहाड़ पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी।

ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष ने महोबा विधायक के विवादित वीडियो पर कही यह बड़ी बात..

बिजली पत्थर खदान पर बिछाई गी बारुद पर गिरी। इससे तेज धमाके के साथ चट्टान भी टूट गई। धमाका इतना जबरदस्त था कि इससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि कुछ मजदूर मलबे के नीचे भी दबे हो सकते हैं। पुलिस मौके पर बचाव कार्य करा रही है। 2 मजदूरों की मौत हो गई जबकि दो अन्य की हालत नाजुक है।

ये भी पढ़ेंः महोबा पहुंचे कमिश्नर-डीआईजी, किसानों को 72 घंटे में भुगतान के निर्देश