समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड में हमीरपुर जिले में आज बुधवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार पिकअप और आटो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। बाद में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। वहीं 8 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में बाप और बेटी भी शामिल हैं।
सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
बताया जाता है कि एनएच 34 पर पिकअप और आटो की जोरदार टक्कर में मौदहा थाना क्षेत्र के मकरांव गांव के सामने हुई। हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई। 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मौदहा अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर हादसे में 6 लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं।
ये भी पढ़ें : कानपुर में पुलिस पर 40 राउंड गोली चलाने वाला राजकुमार दुबे, पत्नी समेत गया जेल