Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

UP : बांदा सीओ सिटी समेत प्रदेश में 3 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले

UP : Two IAS and 4 PCS officers transferred

समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रदेश में 3 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले की खबर सामने आ रही है। लखनऊ एटीएस में तैनात रहे अभिनव यादव को पुलिस उपाधीक्षक पीटीएस बनाकर मेरठ स्थानांतरित किया गया है। वहीं बांदा के सीओ सिटी रहे आलोक मिश्रा को बरेली 8वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायकर बना दिया गया है। अबतक वह बांदा में सीओ सिटी के पद पर कार्यरत थे। उनको मिलाकर दो अधिकारियों के तबादलों में संशोधन किया गया है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश

हालांकि, इससे पहले उनको बांदा से राजधानी लखनऊ (नगर) में सहायक पुलिस आयुक्त के पद स्थानांतरित किया गया था। बाद में इसमें संसोधन करते हुए उनको बरेली भेजा गया। इसी तरह ईओडब्ल्यू सेक्टर कानपुर के पद पर तैनात पुलिस उपाधीक्षक अमरनाथ यादव को मुरादाबाद पीटीसी, स्थानांतरित किया गया है। इससे पहले उनका तबादला पुलिस उपाधीक्षक एटीएस लखनऊ के पद पर किया गया था। बाद में इसमें संसोधन हुआ है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। बताया जाता है कि पंचायत चुनाव से पहले अभी कुछ और अधिकारियों के तबादले होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : 69 साल की Actress रजनी ने टार्न जींस में फोटोशूट कराया, फैंस से मिला प्यार, कुछ ने ट्रोल किया