Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

UP : रामपुर-मैनपुरी में उप चुनाव की घोषणा, 5 को वोटिंग, 8 को नतीजे

UP : Announcement of by-election in Rampur-Mainpuri, voting on 5, results on 8

समरनीति न्यूज, लखनऊ : By Election In Rampur and Mainpuri : चुनाव आयोग ने मैनपुरी और रामपुर की खाली हुईं लोकसभा सीटों पर उप चुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग ने इस संबंध में प्रेसनोट जारी करते हुए जानकारी दी है। आयोग ने उप चुनाव को लेकर नोटिफिरेशन जारी किया है। इसके साथ ही चुनावों की तिथि घोषित हो गई है। आचार संहिता लागू हो गई है।

चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना

उसके अनुसार 5 दिसंबर को उप चुनाव के लिए मतदान होगा। फिर 8 दिसंबर को नतीजे आ जाएंगे। बताते चलें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हो गई है। वहीं रामपुर की सीट आजम खान की सदस्यता रद्द होने के बाद खाली हो गई है। दोनों सीटों पर सपा के इन नेताओं को भारी मतों से जीत हुई थी।

ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट : BJP के पूर्व विधायक अशोक चंदेल की उम्रकैद की सजा रहेगी बरकरार