Saturday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमला, पीटने वाला राजा भैय्या का समर्थक

UP Election 2022 : Attack on SP candidate Gulshan Yadav in Kunda, supporter of Raj Bhaiya who beats him

समरनीति न्यूज, लखनऊ : कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गाड़ियों पर पथराव करते हुए तोड़फोड़ की है। इतना ही नहीं फायरिंग होने की भी सूचना है। सपा प्रत्याशी पर हमला करने वाले राजा भैय्या के समर्थक बताए जा रहे हैं। इस संबंध में सपा प्रत्याशी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, सपा ने कुंडा में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और वरिष्ठ सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की है। दोनों ने वहां गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

इस तरह हुआ घटनाक्रम

बताते हैं कि गांव मानिकपुर क्षेत्र करेती में उस समय हमला हुआ, जब सपा प्रत्याशी ने रघुराज प्रताप सिंह राजा भईया के समर्थक साके सरदार को देखा और भड़क गए। बताते हैं कि इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी तेज हो गई।

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : बांदा भीषण हादसे में 5 हुई मृतकों की संख्या, बाराती थे सभी चित्रकूट कर्वी के रहने वाले मृतक

इसके बाद साके सरदार आदि ने गुलशन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान गुलशन को पीटने वाला राजा भईया का समर्थक है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा नितिन बंसल का कहना है कि गुलशन यादव सुरक्षित हैं और अपने घऱ पर हैं। हालांकि, लोगों का कहना है कि राकेश नाम के एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : 5वां चरण आज, डिप्टी CM व 4 मंत्रियों समेत कई दिग्गज मैदान में..