Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी चुनाव 2022 : दूसरे चरण में सोमवार को 9 जिलों की 55 सीटों पर 2 करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

UP Election 2022 : Triangular contest in all four seats of Banda, some candidates are victims of overconfidence

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में सोमवार को दूसरे चरण का मतदान है। इस दौरान 9 जिलों की 55 विधानसभाओं में दो करोड़ दो लाख से ज्यादा अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होने के बाद शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस, पीएएसी के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न हो सके।

इन जिलों में होगा मतदान

दूसरे चरण में यूपी के बिजनौर, बदायूं, सहारनपुर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर और अमरोहा व बरेली समेत शाहजहांपुर जिले में वोटिंग होगी। वहां सुरक्षा के सभी जरूरी उपाए किए गए हैं।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन के घर बांदा में बिना संगठन चुनावी ताल ठोक रही कांग्रेस, चौंका देगा यह सच..

इस चरण में 2 करोड़ 20 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे। इनमें से एक करोड़ आठ लाख पुरुष मतदाता हैं। वहीं 94 लाख महिला मतदाता हैं। इसी तरह 1269 तृतीय लिंग मतदाता हैं। इस चरण में 55 विधान सभाओं के लिए कुल 586 प्रत्याशियों किस्मत दांव पर लगी है। इनमें से 69 महिला प्रत्याशी हैं।

ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : बसपा से ठिठके बुंदेलखंड के मुसलमान, B-टीम वाली छवि वजह