Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

UP में भीषण हादसा, 26 लोगों की मौत, पीएम मोदी-सीएम योगी ने जताया शोक

UP : horrific accident in Kanpur, 27 people died, PM Modi-CM Yogi expressed grief

समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज शनिवार रात हुए भीषण हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में हुआ। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस बचाव कार्य में जुटी है।

मुंडन कराकर लौट रहे थे सभी श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार कोरथा गांव के लोग एक मुंडन संस्कार के लिए फतेहपुर गए थे। वहां से मुंडन कराकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वापसी में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राली पानी भरी खंती में जा पलटी। इसके बाद वहां चीखपुकार मच गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों और घायलों को मुआवजे की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें : यहां भाजपा-सपा के बीच उछल रहा एमपी का ‘रामपुर’, अवैध खनन है मुद्दा