Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

UP : जेल गए महिला दरोगा-होमगार्ड, दो कारोबारी भी गिरफ्तार, सेक्स रैकेट संचालिका संग वसूली का बड़ा गेम खुला

UP : In Kanpur, 3 including female inspector, home guard were jailed, together with sex racket operator, big recovery was done

समरनीति न्यूज, कानपुर : सेक्स रैकेट संचालिका के साथ मिलकर वसूली का बड़ा खेल खेलने वाली महिला दरोगा, उसके होमगार्ड साथी समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम के तहत जालौन के दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि जालौन के रहने वाले दो कारोबारी गुरुवार रात दो काॅल गर्ल्स के साथ पनकी में स्थित एक अपार्टमेंट में रुके थे।

संचालिका के साथ मिलकर महिला दरोगा करती थी वसूली का खेल

दोनों काल गर्ल्स को वहीं एक एक सेक्स रैकेट संचालिका ने कारोबारियों को उपलब्ध कराया था। इसके बाद संचालिका ने पुलिस के मुखबिर राहुल शुक्ला नाम के युवक को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस तक सूचना पहुंचा दी। मुखबिर ने अपनी परिचित दरोगा भुवनेश्वरी देवी के साथ मिलकर फ्लैट पर दबिश दी।

युवतियों के साथ पकड़ने के बाद कारोबारियों को पीटा, फिर वसूली

पुलिस ने दोनों कारोबारियों को युवतियों के साथ रंगे हाथों रंगरलिया मनाए हुए पकड़ लिया। इस काम में महिला दरोगा के साथ होमगार्ड संजीव विश्वकर्मा भी शामिल रहा। बताते हैं कि महिला दरोगा और उसके साथियों ने कारोबारियों को गिरफ्तारी का डर दिखाते हुए पहले उनको पीटा। फिर जेवरात लूट लिए। इतना ही नहीं शुक्रवार को जेवर वापस करने के बदले में 50 हजार रंगदारी मांगी। पुलिस ने महिला दरोगा को रंगदारी लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था।

अवैध वसूली की पुरानी खिलाड़ी है महिला दरोगा भुवनेश्वरी देवी

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर कानून-व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि इस मामले में भुवनेश्वरी देवी, होमगार्ड संजीव विश्वकर्मा और ठेले वाले माता प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। राहुल फरार है। पुलिस का कहना है कि माता प्रसाद गुप्ता पैसे का लेन-देन करा रहा था।

ये भी पढ़ें : UP : इटावा में तैनात महिला दरोगा बर्खास्त, यह था पूरा मामला

उधर, पुलिस का कहना है कि सेक्स रैकेट संचालिका ही वसूली का यह खेल खेलती थी। बताया कि सेक्स रैकेट संचालिका, युवतियों और दोनों कारोबारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। तीनों महिलाएं फरार हैं।

देह व्यापार अधिनियम के तहत जालौन के कारोबारी भी गिरफ्तार

वहीं दोनों कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला दरोगा मूलरूप से अलीगढ़ की निवासी है। वर्तमान में वह एडीसीपी पूर्वी राहुल मिठास के कार्यालय में तैनात कार्यरत थी।

दोनों युवतियां और सेक्स रैकेट संचालिका समेत मुखबिर भी फरार

पुलिस का कहना है कि जब महिला दरोगा भुवनेश्वरी देवी को पकड़ा गया तो उसके पास से कारोबारियों के लाखों के जेवर बरामद हुए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के पास से माल की बरामदगी बहुत बड़ी है। साथ ही मौके पर महिला दरोगा की मौजूदगी के वैज्ञानिक साक्ष्य भी मिले हैं। बताते हैं कि महिला दरोगा अवैध वसूली की पुरानी खिलाड़ी है। सूत्र बताते हैं कि चकेरी थाने में रहते हुए उसने एक प्रेमी जोड़े की पिटाई कर 80 हजार वसूले थे। उसमें शिकायत के बावजूद उसे लाइन हाजिर करके बचा लिया गया था।

ये भी पढ़ें : विदेशी महिलाओं के सेक्स रैकेट का खुलासा, 4 काॅल गर्ल्स समेत 5 गिरफ्तार