Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी उप चुनाव-2022 : आजमगढ़ भगवामय, रामपुर में भी खिला कमल

UP Lok Sabha by-election-2022: Azamgarh saffron, lotus blossomed in Rampur too

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी उप चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज कराई है। आजम खां के गढ़ रामपुर विधानसभा सीट पर भी इस बार कमल खिला है। वहां भाजपा के घनश्याम लोधी ने जीत दर्ज कराई है। वहीं आजमगढ़ से भी भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ ने जीत दर्ज करा दी है। आजमगढ़ भी भगवामय हो गया है। इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपाई जमकर जश्न मना रहे हैं। एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। वहीं ट्विटर से लेकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भाजपा, आजमगढ़, रामपुर और निरहुआ ट्रेंड कर रहा है।

सीएम योगी ने कही ये बातें

वहीं रामपुर में कमल खिलने से बीजेपी खेमे में जबरदस्त ढंग से खुशियां मनाई जा रही हैं। सीएम योगी ने कहा है कि रामपुर लोकसभा सीट पर उप चुनाव में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यशस्वी नेतृत्व में जन-कल्याणकारी नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार के प्रति आमजन के विश्वास की मोहर है। सीएम योगी ने इसे पीएम मोदी की जीत बताया।

ये भी पढ़ें : तबादले : बांदा के DIG, सीतापुर के SP समेत 15 IPS के ट्रांसफर