Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

UP : हेड कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल, पति-पत्नी का झगड़ा सुलझाने पहुंचा-खुद उलझा, सस्पैंड

Lucknow : Brother-in-law did physical abuse by making obscene video of sister-in-law, trial in Mumbai-arrest in capital

समरनीति न्यूज, उन्नाव : राजधानी लखनऊ से सटे उन्नाव जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले में तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए एसपी उन्नाव ने हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही सीओ को मामले की जांच सौंपी है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घटनाक्रम में सिपाही के ब्लैकमेल होने की बात भी सामने आ रही है। सीओ मामले की जांच में जुट गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

SP ने सीओ को सौंपी मामले की जांच

बताया जा रहा है कि मौजूदा समये में हेड कांस्टेबल उन्नाव की बांगरमऊ कोतवाली में तैनात हैं। वीडियो उस समय का है जब वह गंगाघाट थाने में तैनात थे। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच एक विवाद को सुलझाने गए थे।

ये भी पढ़ें : 60 की उम्र में शादी-पत्नी निकली किन्नर, बुर्जुग के होश उड़े-वीडियो वायरल

वहां पति-पत्नी का विवाद तो सुलझा दिया, लेकिन खुद महिला से अवैध संबंधों में उलझ गए। फिर ऐसा उलझे कि बार-बार जाने लगे। बताते हैं कि पति जब घर पर नहीं होता था तो हेड कांस्टेबल बार-बार घर पहुंच जाता था। महिला के साथ मनमानी करता था और लौट आता था।

महिला के पति ने बनवाया था वीडियो

इसी बीच महिला के पति को पता चला तो उसने एक कार गैराज संचालक की मदद से मुख्य आरक्षी की असलियत सामने लाने के लिए दोनों का अश्लील वीडियो बनवाया लिया। यही वीडियो अब वायरल हुआ है। मामले में सिपाही के ब्लैकमेल होने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

ये भी पढ़ें : हैवानियत : लड़की गिड़गिड़ाती रही, अश्लील वीडियो बनाते रहे दरिंदे, 5 गिरफ्तार