Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

UP Panchayat Election2021 : भाजपा जिलाध्यक्ष से खास बातचीत, जानिए पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का क्या है प्लान

UP Panchayat Election 2021 Banda BJP special talk with District President know how to win

सौम्या श्रीवास्तव, बांदा : बुंदेलखंड में इस वक्त पंचायत चुनाव (UPPanchayatElection) को लेकर माहौल पूरी तरह अपने चरम पर है। बांदा में जिला मुख्यालय से लेकर गांव-गांव चौपालों पर सिर्फ चुनावी अटकलें ही सुनाई दे रही हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) भी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार चुकी है। हालांकि, बांदा में भाजपा संगठनात्मक रूप से काफी पहले से इसके लिए कमर कस चुकी थी। खासकर बीजेपी के जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद कई महीनों से खुद सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जा-जाकर बूथ स्तर पर काम कर रहे थे।

कड़ी मेहनत के बल पर आत्मविश्वास से लवरेज

महीनों की कड़ी मेहनत के कारण ही वह, पंचायत चुनाव में पार्टी की शानदार जीत को लेकर आत्मविश्वास से लवरेज हैं।

UP Panchayat Election 2021 Banda BJP special talk with District President know how to win

समरनीति न्यूज कार्यालय’ में भाजपा जिलाध्यक्ष से पंचायत चुनाव को लेकर आज खास बातचीत हुई। इस मौके पर समरनीति न्यूज (Samarneetinews) के डायरेक्टर/एडिटर इन चीफ मनोज सिंह शुमाली भी मौजूद रहे। बातचीत के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूरी रणनीति पर विस्तार से बात की। आप भी पढ़िए..।

  • सवाल : कोरोना संकट के बीच पंचायत चुनाव काफी चुनौतीपूर्ण है, जनता के बीच अपनी बात पहुंचाना आसान नहीं, क्या लगता है ?
  • जवाब : देखिए, सोशल डिस्टेंसिंग, माॅस्क और दूसरे कोरोना प्रोटोकाल का पूर्ण पालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह पूरी तरह से धैर्य के साथ काम करें। कोरोना प्रोटोकाल (Corona) का पालन करते हुए ही लोगों से मिलें और केंद्र व यूपी सरकार की उपलब्धियां जनता को जरूर बताएं। लोगों को बताएं कि बीजेपी ही आम जनमानस का भला कर सकती है।

UP Panchayat Election 2021 Banda BJP special talk with District President know how to win

  • सवाल : भारतीय जनता पार्टी ने इसबार जिलाध्यक्षों को पूरी तरह से गांव की सरकार बनाने का जिम्मा सौंपा है। पार्टी हाईकमान के इस भरोसे को जीत में कैसे बदलेंगे ?
  • जवाब : आपको बताना चाहूंगा कि भारतीय जनता पार्टी की तैयारी चुनावी किस्म की नहीं है, कि विपक्ष की तरह चुनाव आए तो जुट जाएं। बल्कि बीजेपी की तैयारी बूथ स्तर पर काफी पहले से चल रही है। बांदा में लोगों को बूथ-बूथ जाकर सरकार की उपलब्धियां बताते हुए साथ जोड़ा गया है। बीजेपी का हर बूथ स्तर का कार्यकर्ता पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जिताने का काम करेगा। दावा करता हूं कि बांदा में सभी ब्लाक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा का ही होगा।

ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी बधाई

  • सवाल : पंचायत चुनाव में सभी दल मैदान में अपने उम्मीदवारों को उतार रहे हैं, क्या जीत आसान होगी ?
  • जवाब : देखिए, मैं फिर वही बात कहूंगा, कि जनता को भारतीय जनता पार्टी पर पूरा भरोसा है। जनता ही बीजेपी को शानदार ढंग से जीत दिलाएगी। हमने बांदा जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत-मजरों में चौपालों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से केंद्र व यूपी सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाईं हैं। साथ ही लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम बड़े पैमाने पर आयोजित किए हैं। ऐसा करके लोगों को भरोसा दिलाया है कि बीजेपी सिर्फ कहती ही नहीं, करती भी है। बांदा में हम अपने काम के बल पर जीतेंगे।

UP Panchayat Election 2021 Banda BJP special talk with District President know how to win

  • सवाल : 2022 के विधानसभा चुनावों पर इनका क्या असर पड़ेगा.?
  • जवाब : जहां तक असर की बात है तो 2022 के चुनावों पर बांदा में भी पंचायत चुनाव का असर तो होगा ही। बीजेपी बांदा में पंचायत चुनाव जीतेगी और फिर विधानसभा में और ज्यादा बड़ी जीत दर्ज कराएगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बांदा का कार्यकर्ता चुनाव के मैदान में उतरा है। हम कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।
  • सवाल : पार्टी हाईकमान ने इस बार जिलाध्यक्षों को सर्वेसर्वा बनाया है। किसको थैंक्स बोलना चाहेंगे ?
  • जवाब : इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी और क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह जी को आभार देना चाहेंगे। साथ ही यकीन दिलाना चाहते हैं कि पार्टी हाईकमान के इस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरा जाएगा। बांदा में बीजेपी ऐतिहासिक रूप से जीत दर्ज कराएगी।

ये भी पढ़ें : ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय पहुंचे UPCLDF चेयरमैन (राज्य मंत्री स्तर) वीरेंद्र तिवारी से खास बातचीत