Sunday, May 19सही समय पर सच्ची खबर...

UPPolice Encouter : 25 हजार का ईनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, दो सिपाही घायल

UP Police Encouter : 25 thousand prize crook killed in encounter in Farrukhabad

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार को एक एनकाउंटर में एक 25 हजार के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। हालांकि, इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। बताते हैं कि जो बदमाश मारा गया है, उसपर लूट, डकैती और हत्या के करीब 17 मुकदमें दर्ज थे। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। यह पुलिस एनकाउंटर फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज क्षेत्र कोन चौराहे के पास हुआ। जानकारी के अनुसार पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध को रोका गया। इसी बीच उसने गोली चला दी। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाईं।

इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम, दो सिपाही भी घायल

पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान फर्रुखाबाद के सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चांदपुर निवासी देवेंद्र उर्फ पिंकू के रूप में हुई। दूसरी ओर बदमाश की गोली से सिपाही राजेश वर्मा और सचिन भी घायल हो गए। सिपाही देवेंद्र को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें : UP की बड़ी खबर, 43 पुलिसवालों को उम्रकैद, 10 सिखों का किया था फेक एनकाउंटर

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और सीएमओ लोहिया अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। बताते हैं कि इलाज के दौरान बदमाश देवेंद्र की मौत हो गई। वह मूलरूप से कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के पल्योरा का रहने वाला था। एसपी अशोक कुमार मीणा का कहना है कि बदमाश देवेंद्र पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा

ये भी पढ़ें : पत्नी के माथे पर गुदवाए अपशब्द, सिर में उतारी गईं 4 गोलियां, फिर कुल्हाड़ी से काटा 

ये भी पढ़ें : UP में 6 BSA के तबादले, मेरठ, कुशीनगर और हरदोई के बदले