Thursday, April 18सही समय पर सच्ची खबर...

UP : थानाध्यक्ष की अश्लील वीडियो चैट वायरल होने से हड़कंप, SSP का एक्शन..

Sitapur: Pressure of physical relationship by making pornographic video of girl, police will investigate
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में एक थानाध्यक्ष की अश्लील वीडियो चैट वायरल हो गई। इससे महकमे में हड़कंप मच गया। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद मामले की जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट के बाद एसओ निलंबित कर दिया गया है। मामले को लेकर महकमे से लेकर पब्लिक तक काफी चर्चा हो रही है। यूपी प्रकरण बदायूं जिले के उघैती थाने का है। मामला सामने आने के बाद महकमे में खलबली मच गई है। अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए जांच कराई है। अब जांच में मामला सही पाए जाने पर एक्शन लिया गया है।

वीडियो वायरल होने से महकमे में मची खलबली

बताया जाता है कि बदायूं एसएसपी डा. ओपी सिंह ने उघैती थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा को निलंबित कर दिया। बताते हैं कि थानाध्यक्ष की एक अश्लील वीडियो चैट वायरल होने के बाद से वह चर्चा में थे। इस वीडियो चैट में वह एक महिला से अश्लील बातें कर रहे हैं। महिला वीडियो में खुलकर अश्लीलता परोस रही है। वहीं थानाध्यक्ष भी इसका आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।

यह दिख रहा वीडियो में, जांच में एसओ दोषी

वह महिला से अश्लील बातें भी कर रहे हैं। बताते हैं कि अश्लीलता परोसने वाली महिला ने स्क्रीन रिकार्डर से पूरी बातचीत का वीडियो बनाया। फिर उसे वायरल करा दिया। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हुआ। मामला संज्ञान में आने के बाद एसएसपी ने बिल्सी के सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा से जांच कराई। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया।

सीओ ने की जांच, एसएसपी ने किया निलंबित

इसके बाद एसओ वीरेंद्र सिंह राणा को निलंबित कर दिया गया। अब पीआरओ राजीव तोमर को उघैती का नया एसओ नियुक्त किया गया है। एसएसपी ओपी सिंह का कहना है कि एसओ का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। कहा कि पुलिस महकमा अच्छे आचरण के लिए जाना जाता है। खराब आचरण के लिए एसओ को निलंबित किया गया है।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : भोजपुरी अभिनेत्री को अश्लील कमेंट्स कर परेशान करने वाले पर मुकदमा, तलाश में पुलिस