समरनीति न्यूज, डेस्क : उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस वे पर महिला से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला नोएडा से फिरोजाबाद के लिए निकली थी। इसी बीच उसके साथ रास्ते में यह घटना हुई। पुलिस ने मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में जुटी है। जानकारी के अनुसार महिला नोएडा के सेक्टर 37 से रात करीब साढ़े 8 बजे फिरोजाबाद जाने को एक शेयरिंग टैक्सी में सवार हुई। वारदात आगरा क्षेत्र में हुई। घटना की सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।
नोएडा से फिरोजाबाद आ रही थी युवती
रास्ते में बाकी यात्री उतर गए। इसके बाद दो लोग टैक्सी में बैठे, जो कि ड्राइवर के जानने वाले थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर आने के बाद तीनों लड़की के साथ अश्लील हरकतें करने लगे। फिर आगरा के कुबेरपुर इलाके में रात करीब 1 बजे इको गाड़ी में सवार आरोपियों ने लड़की के साथ एक्सप्रेस वे पर किनारे गाड़ी लगाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें : IPS Transfer : यूपी में 7 IPS के तबादले, आलोक सिंह बने कानपुर के ADG
इसके बाद एक्सप्रेस वे के किनारे झाड़ियों में ले जाकर सुबह 4 बजे तक बारी-बारी से दुष्कर्म करते रहे। ठंड और कोहरे के कारण किसी ने लड़की चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी।
टोल फुटैज से पहचान पुलिस ने पकड़ा
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों दरिंदे पीड़िता को आटो में बैठाकर 200 रुपए देकर भाग निकले। लड़की आटो से उतरकर सीधे एत्मादपुर में थाने पहुंची। लड़की की शिकायत सुनते ही पुलिस ने तत्काल एक्सप्रेसवे पहुंचकर टोल फुटेज निकलवाए। टोल फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस का कहना है कि तीनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कमिश्नर डा. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : UP : अप्रैल या मई में निकाय चुनाव ! OBC आरक्षण लागू करने में लग जाएगा समय
ये भी पढ़ें : Breaking : निकाय आरक्षण को पांच सदस्यीय आयोग का गठन